ट्रांसफार्मरों के खुले एल टी बॉक्स दे रहे हादसों को न्यौता, विभाग सोया कुभकरणीय नींद

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल 

ग्राम पंचायत तरसूह में ट्रांसफार्मरों के खुले एल टी बॉक्स हादसों को न्यौता दे रहे हैं लेकिन विद्युत विभाग है कि इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

इनमें एक ट्रांसफार्मर सड़क किनारे स्थित है तो दूसरा तालाब के निकट है जिसमें गांव के मवेशी पानी पीने पहुंचते हैं लेकिन फिर भी इन्हें तब्दील करने में विभाग कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछली बरसात में भी तूफान से इस ट्रांसफार्मर की तारें तालाब में गिर जाने से पानी पीने आई 2 भैंसों को मौत हो गई थी।

इतना ही नहीं हरदम ट्रांसफार्मरों के खुले इन एल टी बॉक्स से कभी भी कोई अनहोनी घटना हो सकती है।

इसलिए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि इन ट्रांसफार्मरों की ओर विभाग ध्यान देकर नए एल टी बॉक्सों को लगाया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...