ट्यूशन से लौट रही नाबालिग का अपहरण, गाड़ी में कपड़े उतार कर की छेड़छाड़

--Advertisement--

Image

नालागढ़- सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में महिला पुलिस थाना बद्दी के तहत ट्यूशन से लौट रही एक नाबालिग को अगवा कर छेड़छाड़ व मारपीट का मामला सामने आया है।

पुलिस ने पीड़ित की माता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को डिटेन किया है।

महिला पुलिस थाना बद्दी में दी शिकायत में पीड़ित की मां ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। सोमवार को चार बजे इसकी बेटी पड़ोस में ट्यूशन पढ़ने गई थी। बाद में वह घर नहीं लौटी , जब परिजनों ने मेडम और उसकी सहेलियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह सवा छह बजे के करीब चली गई थी।

इसके बाद सभी संभावित ठिकानों पर इन्होंने बेटी की तलाश की, लेकिन उसका कुछ अता-पता नहीं चला। रात करीब 9.20 बजे बेटी कमरे पर आई और काफी घबराई हुई थी।

बेटी ने परिजनों को बताया कि जब यह ट्यूशन से लौट रही थी तो एक सफेद रंग की गाड़ी आई, जिसमें तीन लडक़े सवार थे और इसे बाजू से पकडक़र उन्होंने गाड़ी में खींच लिया। गाड़ी में खींचने के बाद उन्होंने इसका मुंह कपड़े से दबा दिया। इसके बाद वह तीनों उसे शीतलपुर में सुनसान जगह पर ले गए। दो लडक़ों ने इसके सारे कपड़े उतार दिए और छेड़छाड़ करने लगे।

जब इसने विरोध किया तो तीनों ने इसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। यह काफी देर तक चीख पुकार करती रही लेकिन गाड़ी लॉक होने और सुनसान इलाका होने के कारण किसी ने इसकी आवाज नहीं सुनी।

काफी देर बाद तीनों ने इसे गाड़ी में लाकर पार्क के पास छोड़ दिया और धमकी दी कि अगर अपने घर में बताया कि इसे व इसके परिवार को जान से मार देंगे।

डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला पुलिस थाना में शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 363, 354 बी, 323, 506 व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई आरंभ कर दी है। नामजद तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच और पूछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अमरीका जंग रोकने को तैयार, ईरान का इनकार

48 घंटे वाले अल्टीमेटम से पलटे ट्रंप, अब पांच...

33 परिवारों को मिलेंगे 20 करोड़, कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार में सरकार ने अवैध कब्जाधारियों को दी राहत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की बड़ी एवं महत्त्वाकांक्षी परियोजना कांगड़ा...

गपां दा बनाना कड़ाह त घियो कजो घट पाना : त्रिलोक कपूर

हिमखबर डेस्क  भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने सुक्खू...