टौणी देवी में आंगनवाड़ी के खाली पदों के लिए आवेदन 25 तक

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

बाल विकास परियोजना टौणी देवी के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए 25 जून शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय टौणी देवी में सादे कागज पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

सीडीपीओ कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र चमनेड-1, आंगनवाड़ी केंद्र कैहडरू-1 और आंगनवाड़ी केंद्र टिक्कर अप्पर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा। जबकि, आंगनवाड़ी केंद्र चमनेड-1, रोहलवीं पट्टा, घुराड़, पंधेड़, लपोदू, बधानी, दलालड़, करसोह-2, ठाणा टिक्कर, महेशक्वाल, दरब्यार, जंडल, बगवाड़ा-1 और जोल दर्जियां में आंगनवाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा।

सीडीपीओ ने बताया कि आवेदक की आयु 25 जून 2025 को 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उसका नाम संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। आवेदक कम से कम बारहवीं पास हो और सभी संसाधनों से उसके परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक न हो। आय के संबंध में तहसीलदार या नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र ही मान्य होगा।

सीडीपीओ ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया कुल 25 अंकों के आधार पर होगी। इसमें शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 10 अंक, आंगनवाड़ी कर्मचारी, बाल सेविका, बालवाड़ी अध्यापिका, नर्सरी टीचर या उसी पंचायत में कार्यरत सिलाई अध्यापिका और शिशु पालक के रूप में अनुभव के लिए अधिकतम 3 अंक, 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता के लिए 2 अंक, एससी, एसटी या ओबीसी के 2 अंक, एकल नारी के लिए 3 अंक, केवल दो बेटियों तक सीमित परिवार से संबंध रखने वाली अविवाहित प्रत्याशी या केवल दो बेटियों की माता होने के लिए 2 अंक तथा साक्षात्कार के लिए 3 अंक निर्धारित किए गए हैं।

दस्तावेज सत्यापन, साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के लिए प्रार्थी को 28 जून को सुबह 10 बजे सीडीपीओ कार्यालय टौणी देवी में मूल प्रमाण पत्रों सहित व्यक्तिगत रूप से स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष उपस्थित होना होगा। इस संबंध में अलग से कोई बुलावा पत्र नहीं भेजा जाएगा।

चयन प्रक्रिया संबंधी जानकारी संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र, महिला मंडल, ग्राम पंचायत, ग्राम पंचायत सदस्य तथा खंड विकास समिति के सदस्य के पास भी उपलब्ध रहेगी। अधिक जानकारी के लिए सीडीपीओ कार्यालय टौणी देवी में व्यक्तिगत रूप से या दूरभाष संख्या 01972299380 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...