टूटी टांग का दो दिन तक इलाज नहीं, नाराज तिब्बती मरीज ने छोड़ा अस्पताल

--Advertisement--

टीएमसी में व्यवहार से नाराज तिब्बती मरीज ने छोड़ा अस्पताल, प्राइवेट हास्पिटल का किया रुख

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

डा. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा अस्पताल में शरणार्थी तिब्बती पेमा तेंजिन ने सही व्यवहार न करने के कारण आपरेशन करवाने से इनकार कर दिया। मरीज पेमा तेंजिन की दुर्घटना में टांग फ्रेक्चर हो गई थी, जिसके चलते पेमा तेंजिन गत मंगलवार को टांडा अस्पताल के आर्थो विभाग में दाखिल हो गए।

पेमा तेंजिन ने बताया की टांग की हड्डी बुरी तरह से टूटने के बावजूद जूनियर पीजी डाक्टरों ने दो दिन तक कोइ ट्रीटमेंट नहीं दी। टूटी टांग में भयानक दर्द होने के बावजूद आपरेशन-डे का इंतजार किया जा रहा था। एमर्जेंसी में आए मरीजों को भी आपरेशन-डे का इंतजार करना पड़ेगा, आपरेशन-डे तो केवल रूटीन आपरेशन के मरीजों के लिए होते हैं।

आर्थो विभाग की नर्सों के सही व्यवहार न करने के चलते शरणार्थी तिब्बती पेमा तेंजिन ने टांडा अस्पताल से डिस्चार्ज लेना बेहतर समझा और डिस्चार्ज ले लिया। भारी दर्द को झेलते हुए टूटी टांग के साथ पेमा तेंजिन ने प्राइवेट अस्पताल जाना बेहतर समझा और प्रार्थना करके डिस्चार्ज ले लिया।

हालांकि यह पहला मामला नहीं है, जब किसी मरीज़ ने व्यवहार और उचित सुविधा न मिलने के कारण टांडा अस्पताल में इलाज से इनकार किया हो। इससे पहले भी कई मरीज टांडा अस्पताल में स्टाफ के ऐसे व्यवहार ओर सही समय पर ट्रीटमेंट न मिलने के चलते यहां से दूसरे प्राइवेट अस्पतालों का रुख कर चुके हैं।

विदित है इससे कुछ समय पहले एक मरीज़ आपरेशन थियेटर से आपरेशन ड्रेस में ही बाहर आ गया और आपरेशन करवाने से मना कर दिया था और टांडा अस्पताल पर कई आरोप लगाए थे। इस तरह से मरीजों का प्रदेश के दूसरे बड़े अस्पताल टांडा में सुविधाओं से संतुष्ट न होना कहीं न कहीं सवाल खड़े कर रहा है।

टांडा अस्पताल में प्रदेश के छह जिलों चंबा, मंडी, ऊना, हमीरपुर, कुल्लू और सबसे बड़े जिला कांगडा से मरीज़ उपचार के लिए यहां पहुंचते हैं। क्या स्टाफ के लोगों को मरीजों से अच्छे व्यवहार करने की काउंसिलिंग दी जानी चाहिए।

शरणार्थी तिब्बती पेमा तेंजिन ने कहा कि टांग के आपरेशन होने के बाद तिब्बती मॉनेस्ट्री द्वारा टांडा अस्पताल के प्रधानाचार्य को इस मामले में लिखित शिकायत द्वारा सूचित भी किया जाएगा।

प्रधानाचार्य डा. मिलाप शर्मा के बोल

वहीं टीएमसी के प्रधानाचार्य डा. मिलाप शर्मा ने कहा कि अभी लिखित शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आएगी, तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...