
शाहपुर 26 सितम्बर- नितिश पठानियां
उप मंडल शाहपुर के तहत ग्राम पंचायत ठारू के गाँव टुंडू में इन दिनों योग प्रशिक्षण शिविर चल रहा है! जिसमें प्रख्यात चीफ योग गुरु गौतम पठानिया योग शिक्षा के अतिरिक्त अनेक रोगों का प्राकृतिक चिकित्सा,आयुर्वेद व एकुवप्रेसर के द्वारा उपचार की अनेक विधियाँ बता रहे हैं!
गौतम पठानिया के मुताबिक़ वर्तमान परिवेश में मानवीय जीवन में बढ़ती भागदौड़ के परिणामस्वरूप ना केवल मानसिक तनाव बढ़ा है फलतः अनेक रोगों को भी हमने आमंत्रण दिया है ऐसे में ये बहुत आवश्यक हो गया है कि हम सुनिश्चित करें कि हमें किसी भी परिस्थिति में अनिवार्य दिनचर्या के रूप से विभिन्न योग क्रियाएँ करनी ही हैं!
उन्होंने बताया कि मेरा जीवन उन लोगों की सेवा में समर्पित है जो विभिन्न रोगों से जूझते हुए जीने की इच्छा तक हार चुके हैं,मैंने उन्हें योग,आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा रोगमुक्त किया है!
चीफ योग गुरु गौतम पठानिया का मानना है कि वे किसी भी रोगी का नि शुल्क व अगर वो आने में सक्षम नहीं तो उसके घर जाकर इलाज करते हैं तथा वे अब तक सैंकड़ों ज़रूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य लाभ दे चुके हैं।
