टिपर से टक्कर में बाइक सवार की मौत, गंभीर घायल टांडा रेफर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पुलिस थाना धर्मशाला के तहत एक सड़क दुर्घटना में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। इसे उपचार के लिए धर्मशाला अस्पताल से टांडा रेफर किया गया है।

मृतक की पहचान अमन (26) पुत्र जगदीश निवासी गांव सकोह, तहसील धर्मशाला के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान आदर्श (25) पुत्र कुलदीप निवासी गांव सकोह, धर्मशाला के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद गांव सकोह के रहने वाले दो युवक बाइक पर सवार होकर चैतड़ू से दाड़ी की तरफ आ रहे थे। जबकि टिपर गगल की तरफ जा रहा था। इस दौरान शीला गांव में बाइक और टिपर के बीच टक्कर हो गई।

इस हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए धर्मशाला क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक ने अमन को मृत घोषित कर दिया। जबकि आदर्श का प्राथमिक उपचार करने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर घायल का उपचार चल रहा है।

एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल के बोल

उधर, एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...