टिकट उसे, जिसकी जनता पर पकड़ हो, बैजनाथ में बोलीं प्रतिभा सिंह, सीएम चेहरे पर फैसला अभी नहीं

--Advertisement--

Image

बैजनाथ – बर्फू

कांग्रेस पार्टी उसी को टिकट देगी, जिसे कमेटी रेकमंड करेगी और जिसका जनाधार होगा। इसको लेकर पार्टी सर्वे करवा रही है। टिकट आबंटन में यह नहीं देखा जाएगा कि कौन किसके कितना करीब है।

यह बात सांसद एवम प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बैजनाथ में ब्लॉक कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मीडिया से कही। इससे पूर्व उन्होंने बैजनाथ के ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूजा अर्चना की।

इस मौके पर पूर्व विधायक किशोरी लाल की अगवाई में सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभा सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया।

साथ में पूर्व विधायक किशोरी लाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव के साथ कार्यकर्ताओं ने उन्हें शिव मंदिर का चित्र भेंट किया।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि गुडिय़ा कांड को भाजपा बेवजह तूल दे रही है। इनके कार्यकाल में इतने रेप महिलाओं के साथ हुए, मगर आज तक सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित न कर सकी।

उन्होंने कहा कि आज तक भाजपा सरकार की तरफ से कोई भी ब्यान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आ रहे हैं, जिसका मुझे खेद है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा सत्ता में आते ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस विकास के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेंगे।

आने वाले चुनावों में सीएम के चेहरे के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि पहले हमारा मुख्य उद्देश्य चुनाव जीतना है। इसके बाद यह निर्णय लिया जाएगा कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...