टाहलीवाल में शराब का बॉटलिंग प्लांट सीज

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

आखिरकार एक्साइज विंग ने ऊना जिले के औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में शराब के बॉटलिंग प्लांट को सीज कर दिया है। विभाग ने अनियमितताएं पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की है। पूरे प्लांट को सीज करने के साथ-साथ शराब की खेप को भी अपने कब्जे में ले लिया है। इस पर अब कार्रवाई की जा रही है।

विभाग ने सूचना के बाद बॉटलिंग प्लांट में निरीक्षण किया और शराब से लदे हुए ट्रक को जब बॉटलिंग प्लांट में पाया तो इसके दस्तावेजों की मांग की। इसके कोई भी दस्तावेज जब प्रस्तुत नहीं किए गए तो आखिरकार विभाग ने यह कार्रवाई शुरू की।

बड़े स्तर पर देसी व अंग्रेजी शराब व ई.एन.ए. के अल्कोहल की डिग्री में अंतर पाए गए हैं। बॉटलिंग प्लांट में इतने स्तर पर हुई अनियमितताओं को विभाग ने गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच आरंभ कर दी है। इस मामले में अब कई लोगों पर कार्रवाई की गाज गिरेगी।

उप उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि जिले के टाहलीवाल क्षेत्र के बॉटलिंग प्लांट का विभागीय टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान शराब से लदा हुआ ट्रक बॉटलिंग प्लांट के प्रांगण में खड़ा पाया गया। गाड़ी का ड्राइवर इस संबंध में कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि गाड़ी में लदी हुई शराब इसी बॉटलिंग प्लांट में बनाई गई तथा भरी गई थी। इसके अतिरिक्त देसी व अंग्रेजी शराब तथा ई.एन.ए. में अल्कोहल की डिग्री में भी फर्क पाया गया। इसके बाद सारे स्टॉक 128033.22 बल्क लीटर को जब्त किया गया तथा इस संयंत्र को सील कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...