टांडा रोड पर धूं-धूं कर जला शोरूम, 22 स्‍कूटियां जलकर राख; कड़ी मश्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में टांडा रोड पर स्‍कूटी का शोरूम में आग लग गई। जैसे ही शोरूम मालिक संजय चौधरी को इस घटना का पता चला तो वह तुरंत मौके पर पहुंचा और देखा की पूरे शोरूम में आग भड़की हुई थी। सूचना मिलते ही अग्निशमन के अधिकारी अपनी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी।

काँगड़ा – व्यूरो रिपोर्ट

पुलिस थाना कांगड़ा के तहत टांडा रोड पर वीरवार को एक स्कूटी के शोरूम में आग लग गई। जिससे शोरूम में रखी 22 स्कूटियां जल गईं। जानकारी के मुताबिक कांगड़ा के टांडा रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रानिक स्कूटियों के शोरूम में वीरवार सुबह 5 बजे आग लग गई। जिससे 40 से 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

जैसे ही शोरूम मालिक संजय चौधरी को इस घटना का पता चला तो वह तुरंत मौके पर पहुंचा और देखा की पूरे शोरूम में आग भड़की हुई थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन के अधिकारी अपनी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी।

शोरूम मालिक संजय चौधरी ने शोरूम में रखे कंप्यूटर, एलईडी बिजली का पूरा पैनल सहित सारा सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि आग कैसे लगी अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

इस संबंध में अग्निशमन विभाग के अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि उन्हें आग लगने की सूचना सुबह 5 बजकर 20 मिली और 5 बजकर 23 मिनट पर वह अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।

वहां पर जा कर देखा था शोरूम के हर तरफ से धूआं ही धूआं निकल रहा था और अंदर जाना भी मुश्किल था, फिर उन्होंने पिछली तरफ के दरवाजे को खोला और फिर कड़ी मश्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जांच अधिकारी के बोल

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस जांच अधिकारी रक्षा देवी ने बताया कि शोरूम मालिक को लाखों का हुआ है और शोरूम के अंदर रखे कंप्यूटर सहित अन्य सामान भी जल गया है। आग लगने का कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...