अस्पताल में नई एमआरआई मशीन से जल्द मिलेगी मरीजों को बड़ी राहत, दूरदराज के मरीजों को नहीं करना पड़ेगा तारीख का इंतजार
काँगड़ा – राजीव जस्वाल
डा. राजेंदर प्रसाद आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा अस्पताल में नई एमआरआई मशीन से जल्द ही मरीजों को सुविधा मिलेगी। एमआरआई मशीन को इंस्टॉल करने की प्रोसेस को शुरू कर दिया गया है। इस नई एमआरआई की मशीन को इंस्टॉल कर दिया गया है।
मशीन के इंस्टॉल होने के बाद जल्द ही एमआरआई की सुविधा शुरू हो जाएगी। नई मशीन के शुरू होने से मरीजों को दो एमआरआई मशीनों की सुविधा मिल जाएगी, जहां अभी तक दूरदराज से आने वाले मरीजों एमआरआई करवाने के लिए कई दिनों या महीनों तक इंतजार करना पड़ता था।
अब कई महीनों तक इंतजार करने में कमी आएगी, क्योंकि अभी तक टांडा अस्पताल में केवल एक ही एमआरआई की मशीन उपलब्ध थी, जिसके चलते एमआरआई करवाने के लिए बहुत लंबा इंतजार करना पड़ता था।
अब मरीजों के टेस्ट जल्दी हो पाएंगे और उन्हें लंबी डेट्स का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। इसके बाद जब इस मशीन से एमआरआई शुरू होगी।
मरीजों सहित अस्पताल के स्टाफ को भी मिलेगी राहत
टांडा अस्पताल में एमआरआई की दो मशीनों पर एमआरआई करने से जहां मरीजों को राहत मिलेगी, वहीं टांडा अस्पताल के स्टाफ को भी इसका लाभ होगा, क्योंकि अभी तक एक मशीन पर बहुत भार था, क्योंकि ज्यादातर एमआरआई एक मशीन पर ही करने पड़ते थे, जिसके चलते कई बार एक मशीन दिन-रात टेस्ट करने की वजह से हांफ जाती थी।
सबसे ज्यादा मुश्किल एमर्जेंसी में आए मरीजों को झेलनी पड़ती थी, क्योंकि उनका एमआरआई तुंरत करना पड़ता था, परंतु अब नई मशीन के लगने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
टांडा में इलाज के लिए पहुंचेते हैं आधे हिमाचल के मरीज
टांडा अस्पताल में लगभग आधे हिमाचल जिसमें चंबा, मंडी, हमीरपुर, ऊना, कुल्लू, बिलासपुर व कांगड़ा से मरीज अपना उपचार करवाने के लिए पहुंचते है, उनमें से लगभग आधे मरीजों को एमआरआई टेस्ट करवाने पड़ते है, जिसके चलते मरीजों को एमआरआई टेस्ट के लिए लंबी डेट्स मिलती थी, क्योंकि टांडा अस्पताल में एमआरआई की केवल एक मशीन ही उपलब्ध थी, जिसके कारण मरीजों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता था, परंतु अब नई एमआरआई की मशीन लगने से दूरदराज के मरीजों को बहुत राहत मिलेगी।

