टांडा के कोविड-19 मेक शिफ्ट अस्पताल में भर्ती हुए व्यक्ति की मृत्यु पर हंगामा

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल

राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा में बनाए गए कोरोना मेक शिफ्ट अस्पताल में आज सुबह एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मनोज बंसल (56) ज्वालामुखी के रहने वाले व्यक्ति की मौत हो गयी है।

मृतक को दिनांक बीती 25 मई को जोनल अस्पताल धर्मशाला से टांडा में कोरोना मेक शिफ्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसकी आज सुबह उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी।

मृतक मनोज के पुत्र लव व भतीजे दीपांशु ने बताया कि रात से हम जब फ़ोन के माध्यम से उनसे संपर्क करना चाह रहे तो वहाँ के प्रशासन ने उनसे बात नही करने दी ओर यह कहा कि आपके मरीज़ का आक्सीजन अब ठीक है।

जिसके बाद उन्हें उन पर शक हुआ और सुबह फिर उनसे जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने उनसे कहा कि उक्त (मृतक) व्यक्ति को वेंटिलेटर पर डाल रहे हैं जिस पर उन्होंने कहा कि पहले उन्हें स्थिति बताई जाए उसके बाद हम बात करेंगे।

मृतक के परिजनों द्वारा कोरोना मेक शिफ्ट अस्पताल टांडा के बाहर हंगामा किया गया और कहा कि उनके मरीज की मौत डॉक्टरो की लापरवाही से हुई है उनके मरीज को सही ढंग से उपचार नही दिया गया, साथ में उन्हें उनके मरीज की सेहत की सही जानकारी उन्हें समय-समय पर नही दी गई थी न ही उनके साथ वीडियो के माध्यम से बातचीत करवाई गई थी और बाद में उन्हें बताया गया कि उनके मरीज़ जोकि कोरोना संक्रमित थे की मृत्यु हो गयी है।

मौका पर पहुंचे थाना प्रभारी व उनकी टीम ने छानबीन करना शुरू कर दी थी उसके बाद मामले को शांत करवाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...