टांडा अस्‍पताल में अब रात आठ बजे के बाद भी होंगे टेस्ट, 24 घंटे मिलेगी सेवाएं, इस तरह की गई व्‍यवस्‍था

--Advertisement--

Image

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल कांगड़ा स्थित टांडा में अब रोगियों के टेस्ट 24 घंटे होंगे। रात आठ बजे के बाद रोगियों के तीमारदारों को रक्त के सैंपल लेकर निजी लैब में जाकर टेस्ट करवाने के लिए जाना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें सरकारी के मुकाबले कई गुणा अधिक पैसे देने पड़ रहे थे।

टांडा मेडिकल कालेज समेत प्रदेश भर के स्वास्थ्य संस्थानों में दोपहर 12 बजे के बाद से सुबह नौ बजे तक एसआरएल कंपनी के पास टेस्ट करने का ठेका था। 21 मई को अनुबंध समाप्त होने के बाद से रोगियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।

टांडा मेडिकल कालेज प्रशासन ने इमरजेंसी लैब शुरू करने के लिए बायोकेमिस्ट्री विभाग को आदेश दिए थे, लेकिन इमरजेंसी लैब आठ बजे बंद कर दी जा रही थी। रात आठ बजे के बाद से सुबह नौ बजे तक रोगियों के इमरजेंसी टेस्ट करवाने के लिए तीमारदारों को परेशानी हो रही थी।

उन्हें मजबूरन सैंपल लेकर निजी लैब में जाना पड़ रहा था। दैनिक जागरण के मामले को प्रमुखता से उठाने के बाद अस्पताल प्रशासन ने सख्ती दिखाई है।

इसके बाद बायोकेमिस्ट्री विभाग को पैरामेडिकल ब्लाक के कमरा नंबर 541 में स्थापित इमरजेंसी लैब को रातभर खुली रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह व्यवस्था 31 मई तक की गई है। तीन शिफ्टों में दो-दो लैब तकनीशियन इमरजेंसी लैब में सेवाएं देंगे।

इन लैब तकनीशियन की लगाई गई है ड्यूटी

  • तिथि, सुबह (आठ से दो बजे तक), सायं (दो से आठबजे तक), रात (आठ से सुबह आठ बजे तक)
  • 27मई, रिंकू व अमित, राजकुमार व बलवीर, आशीष व दुर्गेश
  • 28 मई, उमेश व दिनेश्वर, रिंकू व अमित, राजकुमार व बलवीर
  • 29मई, आशीष व दुर्गेश, उमेश व दिनेश्वर, रिंकू व अमित
  • 30 मई, राजकुमार व बलवीर, आशीष व दुर्गेश, उमेश व दिनेश्वर
  • 31मई, रिंकू व अमित, राजकुमार व बलवीर, आशीष व दुर्गेश
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...