टंकी में पानी भरा रहा युवक करंट की चपेट में आया, गंभीर हालत में PGI रैफर

--Advertisement--

28 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक पीजीआई चंडीगढ़ में उपचारधीन है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंडी – अजय सूर्या

मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत बायला के बलग गांव में 28 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक पीजीआई चंडीगढ़ में उपचारधीन है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार बायला पंचायत के बलग निवासी लक्की पुत्र नील चंद सोमवार शाम को अपने घर की पेयजल टंकी में पानी भर रहा था इसी दौरान घर के छत से कुछ दूर स्थित बिजली की तारों से उसे करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायलावस्था में युवक को सुंदरनगर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक को देर रात को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। अब युवक का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में जारी है।

युवक को करंट कैसे लगा, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी...

रन-वे से पहले एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को घर, एयरपोर्ट का 3010 मीटर बनेगा रन-वे

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्थापितों के पुनर्वास को प्राथमिकता। हिमखबर डेस्क  हिमाचल...