टंकी ओवरफ्लो हुई तो कट जाएगा पानी का कनेक्शन

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

राजधानी में अगले दो महीने पानी के संकट होने के अंदेशे को देखते हुए पेयजल कंपनी ने शहर में पानी की बरबादी रोकने के लिए प्लान तैयार कर लिया है। इस प्लान पर लोगों का सहयोग मांगा जा रहा है। शहर में टंकियां ओवर फ्लो होने और पेयजल लाइनों में लीकेज संबंधी शिकायतों को सुनने के लिए कंपनी ने नौ कंट्रोल रूम बना दिए हैं। शहरवासियों से अपील की गई है कि यदि किसी भवन मालिक के घर की टंकी ओवर फ्लो कर रही है तो इसकी शिकायत अपने एरिया के कंट्रोल रूम में दी जाए।

शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा। जिस भवन मालिक की टंकी ओवर फ्लो मिलेगी, उसे चेतावनी देने के बाद कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके अलावा शहर में भूमिगत पेयजल लाइनों में होने वाली लीकेज की भी लोगों से शिकायतें करने को कहा जा रहा है। कंपनी ने सभी कंट्रोल रूम के तहत आने वाली शिकायतों के निपटाने के लिए कर्मचारियों को भी दिशा निर्देश दे दिए हैं। लीकेज की शिकायत मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंच जाएगी और लीकेज ठीक की जाएगी। पेयजल कंपनी के एजीएम हरमेश भाटिया ने कहा कि पानी की बरबादी रोकने के लिए शहरवासियों का सहयोग अहम है। कहा कि जो भी शिकायतें मिलेंगी, उन्हें गंभीरता से तुरंत दूर किया जाएगा।

शहर में छह कंट्रोल रूम संजौली, छोटा शिमला, चौड़ा मैदान, सेंट्रल जोन, न्यू शिमला, लक्कड़ बाजार स्थित जोन कार्यालय में बनाए गए हैं। कनिष्ठ अभियंता इन कंट्रोल रूम में आने वाली पेयजल शिकायतों का समाधान करेंगे। लोग जोन कार्यालय में फोन कर अपनी शिकायतें दे सकेंगे। मेन लाइनों में होने वाली लीकेज के लिए ढली, गिरि और गुम्मा में भी कंट्रोल रूम बनाए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...