झंडूता: बागछाल पुल जुलाई 2022 में बनकर होगा तैयार- जेआर कटवाल

--Advertisement--

Image

झंडूता चुनाव क्षेत्र के तहत बनने वाला बागछाल पुल जुलाई 2022 में बनकर तैयार होगा और लोगों को समर्पित होगा। चुनाव से पहले लोगों के साथ जो वादे किए थे। उन्हें पूरा किया जा रहा है। जिनमे सडकों के जाल से लेकर पुल व करोडों रूपये की पेयजल योजनाएं शामिल है।

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

पत्रकारों को संबोधित करते हुए झंडूता के विधायक जेआर कटवाल ने कहा कि बागछाल पुल का निर्माण कार्य पन्द्रह सोलह वर्ष पहले शुरू हो गया था। लेकिन बीच में लगभग दस वर्ष तक काम बंद रहा।

उन्हाेंने विधायक बनने के बाद न केवल इस पुल के लिए प्रदेश सरकार से बजट उपलब्ब्ध करवा बल्कि काम भी शुरू करवाया। उन्होने उम्मीद जताते हुए कहा कि यह पुल जुलाई 2022 में बनकर तैयार होगा। उसके बाद लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर झंडूता जेजवी क्षेत्र को आपस में जोडने वाला नंदगराओ पुल का भी पचास प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा आठ अन्य पुलांे में से चार का कार्य पूरा हो चुका है।

उन्होंने झंडूता चुनाव क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो पर चर्चा करते हुए कहा कि इस चुनाव क्षेत्र में तीन झूला पुलों का निर्माण किया जा रहा है जिसमें दसलेहडा खमेडकला कलां, अपर खमेडकला अपर दसलेहडा व एक अन्य पुल शामिल है।

कटवाल ने कहा कि झंडूता में मिनी सचिवालय का शिलान्यास शीघ्र होगा। क्योंकि कोरोना के कारण मिनी सचिवालय का शिलान्यास नहीं हो पा रहा था। इसके साथ साथ इस चुनाव क्षेत्र के लिए मंजूर औद्योगिक क्षेत्र का भी शिलान्यास शीघ्र होने वाला है।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव क्षेत्र में चल रही करोडो रूपये की लागत से बनने वाली पेयजल योजनाओं सहित अन्य योजनाआें का कार्य प्रगति पर है। उन्हें उम्मीद जताते हुए कहा कि कोटधार क्षेत्र की 20 ग्राम पचायतों के लिए बनने वाली पेयजल योजना जून 2022 तक पूरी हो जाएगी। जिससे करीब 70 हजार लोगाें को पीने का पानी मिलेगा।

उन्होंने इस कलोल में मंजूर मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट सहित अन्य विकास कार्यो पर चर्चा की। इस अवसर पर झंडूता मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र सिंह चंदेल, वरिष्ठ भाजपा नेता व सलवाड ग्राम पंचायत प्रधान कांशी राम तथा प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा प्रवक्ता प्रवेश शर्मा मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में जम्मू के युवक की करतूत, नल से पानी भरने गई महिला के छीने गहने

भटियात - अनिल संवियाल  हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा के...

राम रहीम को बड़ी राहत, 24 साल पुराने हत्याकांड मामले में कोर्ट ने किया बरी, सात साल पहले हुई थी उम्रकैद

हिमखबर डेस्क  पत्रकार छत्रपति हत्याकांड मामले में उमर कैद की...

बेहरम बने अमरीका-इजरायल, बच्चों को भी नहीं बख्शा, अब तक 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत

हिमखबर डेस्क  ईरान के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि अमीर...