ज्वाली सिविल अस्पताल में लिए गए 104 थ्रोट सैंपल , रैपिड 82 टैस्ट में 29 कोरोना पॉजिटिव

--Advertisement--

Image

ज्वाली, माधवी पंडित

जिला कांगड़ा के उपमंडल ज्वाली में कोरोना संक्रमित की तादात बढ़ने से तथा हाल ही में दो व्यक्तियों की मौत कारोना संक्रमण से होने से हर कोई ज्वाली उपमंडल से सहमा हुआ नजर आ रहा है।

इस कोरोना महामारी के चलते हर व्यक्ति पूरी एहतियात बरतते हुए अपने अपने थ्रोट सैंपल देने व रैपिड टेस्ट करवाने हेतु गुरुवार को सिविल अस्पताल ज्वाली में पहुंचा ।

जिसमें विभिन्न विभिन्न स्थानों से आए लोगों के स्वास्थ्य विभाग के डॉ मनीष धीमान, डॉ पूजा, फार्मासिस्ट संजय, दन्त तकनीशियन सुनील धीमान, लैब तकनीशियन शालिनी, मनीश, दलजीत की टीम द्वारा सिविल अस्पताल में 104 लोगों के थ्रोट सैंपल लिए गए

वहीं जितेंद्र, फार्मासिस्ट भारत भूषण,नीलम, वार्ड सिस्टर शरिष्टा की टीम ने 82 लोगों के रैपिड लिए गए ।बता दें कि इन 82 रैपिड टेस्टों में 29 व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आई है

इससे पहले पूरे अस्पताल को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी देव राज, पिंकू व रजनी द्वारा सेनेटाइज किया गया। तथा थ्रोट सैंपल देने आए लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करवाते हेतु दूर-दूर बैठाया गया तथा सही ढंग से मास्क पहने की हिदायत दी गई।

एसएमओ ज्वाली डॉ अमन दुवे ने बताया कि सिविल अस्पताल ज्वाली में गुरुवार को 104 लोगों के थ्रोट सैंपल लिए गए हैं जिनको टेस्ट के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जिनकी रिपोर्ट शनिवार को शाम तक आ जाएगी। वहीं 82 रैपिड टेस्ट किए गए जिसमें 29 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति विना काम से बाहर न निकलें मास्क सही ढंग से पहने हाथों को सेनेटाइज करें तथा हाथो को साबुन से बार बार धोएं और सोशल डिस्टेंसिगं का पालन करें। वहीं सभी लोगों को इसके प्रति जागरूक करे। ताकि इस महामारी से बचा जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...