ज्वाली: समकेहड़ में कोरोना वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया

--Advertisement--

Image

ज्वाली , माधवी पंडित

कोरोना महामारी के चलते सरकार के निर्देशानुसार पंचायतों में कोरोना वैक्सीन की डोज देने की प्रक्रिया निरंतर हर पंचायत में चल रही है। वहीं ज्वाली उपंमडल के अन्तर्गत ग्राम पंचायत समकेहड़ में प्रधान आशा देवी व उपप्रधान राजेश गुलेरिया की उपस्थिति में कोरोना महामारी की दूसरी लहर को जड़ से खत्म करने के लिए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहयोग द्वारा कोरोना वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया|

जिसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज के साथ-साथ दूसरी डोज की प्रक्रिया शुरू की गई जिसमें 110 सीनियर सिटीजन व 45 से अधिक उम्र के लोगों को पहली डोज के साथ दूसरी डोज भी दी गई।

वहीं ग्राम पंचायत हरनोटा में भी कैप के दौरान 45 वर्ष से अधिक उम्र के 130 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई। हेल्थ सुपरवाइजर वीना शर्मा ने कहा कि प्रदेश के हर उपंमडल में हो रही वैक्सीनेशन से सरकार का मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जाए जिसके लिए हर व्यक्ति इस महामारी से लड़ने के लिए पूरी तरह से सक्षम हो। तथा प्रदेश का हर नागरिक इस महामारी से सुरक्षित रहे।

उन्होंने हर व्यक्ति को इस महामारी में सरकार की गाइडलाइंस की पालना करने का आह्वान किया। ताकि इस महामारी से हर नागरिक को निजात मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

घायल तड़पता रहा, परिजन गिड़गिड़ाते रहे, कांगड़ा जिला में खुल गई सरकारी अस्पताल की पोल, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के धरोहर गांव गरली स्थित सिविल अस्पताल...

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बिना नाम लिए PM पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

हिमखबर डेस्क  इजरायल-अमेरिका व ईरान के मध्य युद्ध के बीच...