ज्वाली में विजिलेंस टीम ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप, घर से वरामद की 730 पेटी अवैध शराब

--Advertisement--

ज्वाली में विजिलेंस टीम ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप, लाड़थ निवासी के घर से वरामद की 730 पेटी अवैध शराब।

ज्वाली – शिबु ठाकुर

ज्वाली उपमण्डल के तहत पंचायत भोल खास के लाड़थ गांव में विजिलेंस टीम ने अवैध शराब माफिया पर बड़ी कार्यवाही की है। जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध शराब वरामद की है।

आपको बता दें कि एएसपी विजिलेंस बद्री सिंह के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भोल खास पंचायत के चैन सिंह के घर दविश दी जिसमे तलाशी लेने पर 730 पेटी संतरा मार्का अवैध शराब बरामद की है।

वहीं एएसपी विजिलेंस बद्री सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भोलखास में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। जिस पर आज आरोपी चैन सिंह के घर की तलाशी ली गई जिस पर 730 पेटी अवैध शराब वरामद की गई है जिसकी कीमत 21 लाख 19000 है।

आरोपी चैन सिंह, पुत्र कीकर सिंह, निवासी लाड़थ के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी पहलुओं की जांच की जाएगी कि इतनी बड़ी खेप कहा से आई है तथा और इसके पीछे कौन कौन है तथा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...