जीएवी ने निकाली मतदाता जागरूकता व पृथ्वी बचाओ रैली

--Advertisement--

जीएवी ने निकाली मतदाता जागरूकता व पृथ्वी बचाओ रैली।

कांगड़ा – राजीव जसबाल 

जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा ने पृथ्वी दिवस के शुभ अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली निकालकर 1 जून को लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की साथ में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर धरती को हरा भरा बनाने की भी एक रैली निकाली गई।

जीएवी के नवमी, दसवीं व जमा दो कामर्स छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर से कांगड़ा बाजार में यह रैलियां निकालीं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने व प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का जनता से आह्वान किया।

साथ में चल रही दूसरी रैली में लोगों से बढ़कर मतदान करने व किसी भी प्रलोभन में आकर अपने मताधिकार का गलत प्रयोग न करने का आहवान कर रही थी।

चुनाव कैंपेन के नोडल अधिकारी एवं तकीपुर कालेज से इतिहास के प्रोफेसर एवं आर ठाकुर व जीएवी के प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा भी रैली में शामिल रहे।

इससे पहले कांगड़ा थाना प्रभारी संजीव कुमार ने दोनों रेलियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और रैली के दौरान कांगड़ा पुलिस हर चौराहे पर मुस्तैद रही, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की शारीरिक हानी न हो।

अंत में प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई की वे जब भी वोट डालने योग्य होंगे तो निर्भय होकर मतदान करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लॉटरी को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- आदत लगी तो बर्बाद हो जाएंगे परिवार

लॉटरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार...

शिरगुल महाराज के प्रसिद्ध कारीगर कृपालु का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शिरगुल महाराज के सुप्रसिद्ध कारीगर कृपालु का 98 वर्ष...