ज्वाली में जान से मारने की कोशिश व आर्मड एक्ट के तहत मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

ज्वाली- व्यूरो रिपोर्ट

पुलिस ने महिला के बयान पर एक व्यक्ति के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने पर मामला पंजीकृत हुआ है। पड़ोसी महिला के घर के पास अपनी बंदूक से फायर कर रहा था। कुछ छर्रे भी बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस थाना ज्वाली में महिला की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने पर धारा 307 व आर्म्ड एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज हुआ है।

ग्राम पंचायत नाना की निवासी दर्शना देवी पत्नी स्व त्रिलोक सिंह ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह 21 दिसंबर को सुबह उठने लगी तो उसको दरवाजे के पास पटाखा होने की आवाज सुनाई दी। जिस पर दरवाजा खोलकर बाहर देखा तो उनका पड़ोसी गुरमेल सिंह अपनी बंदूक लेकर खड़ा था। उसके बाद कुछ छर्रे भी बरामद हुए। जिसको शिकायतकर्ता ने अपने पास रख लिया है।

महिला ने बताया है कि गुरमेल सिंह द्वारा गोली चलाकर उसको जान से मारने की कोशिश की गई है। ज्वाली पुलिस ने मौका पर पहुंचकर महिला के बयान कलमबद्ध किए हैं और गुरमेल सिंह के खिलाफ धारा 307 व आर्म्ड एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

यह बोले पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा खुशहाल चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने महिला दर्शना देवी की शिकायत पर गुरमेल सिंह के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने पर आइपीसी धारा 307, आर्म्ड एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...