ज्वाली में कांग्रेस की जिला स्तरीय जन आक्रोश रैली में उमड़ी भीड़, भाजपा पर बरसे संजय दत्त, मुकेश अग्रिहोत्री?

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी संजय दत्त, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, नूरपुर जिलाध्यक्ष अजय महाजन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्राम गृह जवाली से शिव शक्ति पैलेस भनेई तक रैली निकाली गई। रैली में कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए तथा भाजपा आई महंगाई लाई के भी नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे, बैनर लेकर रैली निकाली तथा भनेई में रैली का समापन हुआ।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में लीडरशिप की कोई कमी नहीं है तथा एक से बढ़कर एक बड़ा नेता कांग्रेस में है। यह बात जिला नूरपुर के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय महाजन ने जवाली में एक जन आक्रोश रैली के दौरान प्रेस वार्ता कही। अजय महाजन ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है तथा एकता का ही प्रमाण है कि प्रदेश में हुए उपचुनावों में सारी सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई है।

उन्होंने वन मंत्री राकेश पठानिया पर शब्दबाण छोड़ते हुए कहा कि राकेश पठानिया हर मोर्चा पर विफल साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि नूरपुर को जिला बनाने की बात पिछले 15 सालों से बोल रहे हैं लेकिन आजतक नूरपुर जिला नहीं बन पाया। करीबन चार हजार फोरलेन प्रभावितों कर हक की आवाज को राकेश पठानिया नहीं उठा सके। फोरलेन प्रभावितों को न के बराबर मुआवजा मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि राकेश पठानिया कहते थे कि अगर फोरलेन प्रभावितों को उनका हक नहीं दिलवा पाए या फिर नूरपुर को जिला नहीं बनवा पाए तो राजनीति से सन्यास ले लेंगे तो अब इसका वक्त आ गया है। राकेश पठानिया को राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए। तीनों किसान बिलों को वापिस लेने पर कहा कि यह तीनों बिल किसानों पर जबरदस्ती सौंपे गए थे। उन्होंने कहा कि किसानों की जीत हुई है तथा केंद्र सरकार इस आंदोलन में मौत का ग्रास बने किसानों के आश्रितों को आर्थिक सहायता दे तथा किसानों पर किए गए केस भी वापिस हों।

कांग्रेस सहप्रभारी संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस ने हाल में हुए उपचुनावों में चारों सीटों को जीतकर अपनी एकजुटता का प्रमाण दे दिया है तथा आने वाले चुनाव में भी कांग्रेस जीत हासिल करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर दिन-रात मेहनत करने की नसीहत दी।

उन्होंने कहा कि भाजपा मात्र भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी की जननी है, जिसके कार्यकाल में जनता को मात्र पिसा ही जा रहा है। झूठे सब्जबाग दिखाकर जनता को महंगाई की मार से मारा जा रहा है। अब जनता भाजपा को समझ चुकी है तथा भाजपा का सफाया होना तय है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...