ज्वाली में एफडीआर तकनीक से बनेंगी नौ सड़कें

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

लोक निर्माण मंडल ज्वाली के अंतर्गत एफडीआर तकनीक से नौ सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस पर करीब 76 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके तहत हार-चेलियां-खब्बल संपर्क सड़क का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वहीं, ज्वाली-ढन-मतलाहड़ संपर्क सड़क का कार्य तीव्र गति से चल हुआ है। इस 5.5 किमी लंबे मार्ग पर 6.67 करोड़ रुपये के करीब की लागत आएगी।

एफडीआर तकनीक के तहत पहले से ही बनी सड़क पर पड़ी सामग्री को रिसाइकल किया जाता है। इस दौरान उसमें सीमेंट और कुछ कैमिकल मिलाए जाते हैं। इस तकनीक के तहत बनी सड़क पर खर्चा तो लगभग तारकोल से बनी सड़क के बराबर ही आता है और इसकी मजबूती भी ज्यादा होती है।

अधिशाषी अभियंता एमएल शर्मा के बोल

इस बारे में लोक निर्माण विभाग ज्वाली के अधिशाषी अभियंता एमएल शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-3 के तहत एफडीआर तकनीक से ज्वाली डिवीजन में नौ सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके तहत अब जवाली-सुनेहड़-फारियां सड़क का कार्य शुरू होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...