भलाड, शिबू ठाकुर
उपमंडल ज्वाली के तहत आज भारतीय जनता पार्टी ने ज्वाली मण्डल ठेहडू भलाड़ हरियां में युवा मोर्चा ई -विसतारक योजना का शुभारंभ किया गया| इस योजना के तहत ज्वाली मण्डल के प्रत्येक बूथ से 20 युवाओ को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया|
ये जानकारी मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री अमित शर्मा द्वारा दी गई| इस ई -विसतारक श्री तरसेम सिंह उर्फ विक्की व जिला चम्बा के जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री साहिल शर्मा, संदीप पनियाल, विक्रांत चंबियाल आदि युवाओं को आनलाईन करते हुए भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने की जानकारी दी|