
ज्वाली- अनिल छांगू
ज्वाली कांग्रेस की बैठक शिवा पैलेस भनेई में ब्लाक अध्यक्ष चैन सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चौधरी चंद्र कुमार व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि बैठक में भारी जनसमूह ने साबित कर दिया है कि अब जवाली बदलाव की तरफ अग्रसर है।
चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि हमें हर मतभेद को भुलाकर कांग्रेस की जीत को सुनिश्चित बनाना है। उन्होंने कहा कि ज्वाली की जनता भाजपा राज से तंग है तथा अब बदलाव चाहती है। चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि ज्वाली आज विकास के मानचित्र पर पिछड़ कर रह गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक ने मात्र बदले की राजनीति की है तथा मात्र चहेतों को ही राजनीतिक लाभ पहुंचा रहे हैं। ज्वाली की सड़कों की हालत खराब है, स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधा जीरो है। भवनों का रंग-रोगन उखड़ चुका है। उन्होंने कहा कि चार साल में विधायक मात्र घोषणाएं करने में ही गुजार दिया।
पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में करवाए गए विकासकार्यों का लोकार्पण करने में ही गुजर गया। भाजपा राज में विस क्षेत्र जवाली महंगाई, बेरोजगारी व भ्र्ष्टाचार का अड्डा बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसका सबूतों के आधार पर खुलासा किया जाएगा।
इन्होंने ज्वाइन की कांग्रेस
चलवाड़ा से कुलबन्त सिंह, काका पंडित व कर्नल करतार सिंह ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की। चौधरी चंद्र कुमार व नीरज भारती ने उनका हार पहनाकर वेलकम किया।
शहीद तिलक राज को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि:
पूर्व मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, पूर्व सीपीएस नीरज भारती सहित कार्यकर्ताओं ने पुलवामा शहीद तिलक राज के चित्र समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा कहा कि उनको युगों-युगों तक याद रखा जाएगा।
यह रहे मौजूद
इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस महासचिव डा गुलशन चौधरी, सुरिंदर छिंदा, प्रदीप वर्मा, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह, संगठन के ब्लाक अध्यक्ष देस राज, कांग्रेस सेवादल जिला सचिव जग्गा सनोरिया, नगर पंचायत अध्यक्ष राजिंदर राजू, पार्षद पुष्पा चौधरी, पार्षद सीमा, पार्षद पूजा, नरगाला पंचायत प्रधान शिव धीमान, पलौहड़ा पंचायत प्रधान रघुवीर भाटिया, सुखवीर भाटिया, सौरभ चौधरी, पूर्व जिला परिषद सुनील डिंपल, संजय खान, साधु राम राणा, बीडीसी उमेश धीमान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
