ज्वाली कालदवां का उद्धघोषित अपराधी कड़ी मशक्कत के बाद चढ़ा कुल्लू पुलिस के हत्थे

--Advertisement--

Image

भलाड – शिबू ठाकुर

उपमंडल की ग्राम पंचायत भलाड, हरियां, कालदवां के जंगलों में तीन दिनों से प्रभारी पीओ सैल जिला कुल्लू एएसआई संजय कुमार, व टीम के अन्य सदस्यों अरक्षी आशू पाल व संजय ने एक उद्धघोषित अपराधी को पकड़ने के लिए डेरा डाला हुआ था।

परन्तु अपराधी इतना शातिर था कि दिन दिहाड़े पुलिस की आखों में धूल झोंक रहा था। परन्तु पुलिस ने हार ना मानते हुए भूखे प्यासे कभी हरियां कभी भलाड तो कभी उद्धघोषित अपराधी के गांव कालदवा के जंगलों की खाक छान रही थी।

अंततः पुलिस की मेहनत रंग लाई और तीसरे दिन सुबह सुबह आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, परंतु प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पूरा फिल्मी सीन लग रहा था। आगे-आगे उद्धघोषित अपराधी भाग रहा था और पीछे पीछे पुलिस।

देखते ही देखते अपराधी ने देहर खंड के गहरे पानी में छलांग लगा दी और तैरता हुआ साथ की ही लाहड़ू पंचायत के जंगलों की तरफ बढ़ गया।

पुलिस ने युक्ति लगाते हुए लाहडू पंचायत प्रधान व अन्य स्थानीय लोगों की सहायता से उसे ताहलियां गांव में दबोचते ही राहत की सांस ली और ज्वाली पुलिस स्टेशन पहुंचाया गया। तदुपरांत उसका मेडिकल करवाने के लिए उसे ज्वाली सिविल अस्पताल लाया गया और मेडिकल करवाने के बाद टीम उसे लेकर कुल्लू के लिए रवाना हुई।

एसपी कुल्लू के बोल

तो वही मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने बताया कि राजकुमार उर्फ तोताराम निवासी कालदवां तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा के विरुद्ध ठगी का मामला 2013 में जिला कुल्लू के आनी थाना में दर्ज हुआ था। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया था कि पीएनबी में नौकरी दिलवाने के लिए 1 लाख 16 हजार रुपय आरोपी चट कर गया।

जिस पर पुलिस ने कारवाई करते हुए धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया और अंततः आज वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया । एसपी गुरुदेव शर्मा ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वह इस प्रकार के किसी भी व्यक्ति के संपर्क में ना आए जिससे कि उन्हें बाद में परेशानी का सामना करना पड़े। बताया जा रहा है कि यह अन्य ठगी के मायलों में भी संलिप्त है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...