ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल भाली में मनाया क्रिसमस पर्व

--Advertisement--

Image

कोटला- स्वयम

ज्वाली उपमंडल के तहत ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल भाली में क्रिसमस डे बड़े उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम के शुरुआत में स्कूल प्रबंधक निदेशिका आरती शर्मा सहित अध्यापकों ने पौधरोपण किया। बच्चे सांता क्लाज बनकर स्कूल परिसर में पहुंचे और अन्य बच्चों को गिफ्ट, चाकलेट व टाफियां बांटी।स्कूल परिसर में बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई। वहीं बच्चों ने क्रिसमस ट्री बनाए।

स्कूल प्रधानाचार्य ओमपाल ने बच्चों को शांति, भाईचारे, एकता का संदेश देते हुए कहा कि जीवन में हमेशा सत्य की राह पर चलना चाहिए। हर किसी से प्यार से बात करनी चाहिए। सत्य की राह पर चलने वाला व्यक्ति तरक्की की ओर अग्रसर होता है।साथ ही स्कूल की प्रबंधक निदेशिका आरती शर्मा ने ने विद्यार्थियों को क्रिसमस की बधाई दी।

इस मौके पर प्रधानाचार्य ओमपाल, सन्नी,सोनू, मंजू शर्मा,शारीरिक शिक्षक बलवान सहित समस्त शिक्षक मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...