कांगड़ा में पांचवी (5वीं) दो दिवसीय ओपन चैस चैंपियनशिप की शुरुआत

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसवाल

दो दिवसीय पांचवी ओपन चैस चैंपियनशिप की शुरुआत कांगड़ा में आज हुई। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता कांगड़ा चैस क्लब व उप मण्डलीय खेल परिषद कांगड़ा की ओर से सूद भवन कांगड़ा में करवाई जा रही है। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह पर पूर्व हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ अध्यक्ष अजय वर्मा पहुंचे जिन्हें क्लब के सदस्यो के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उनके द्वारा गेम की शुरुआत करवाई गई।

प्रतियोगिता को दो वर्गो में विभाजित किया गया है। ओपन व अंडर-15 वर्ग। इसमें लड़के, लड़किया, महिलाएं, पुरुष सभी भाग ले रहे है। कुल 58 चैस बोर्ड में यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है। जिसमे सभी चेस बोर्ड के साथ समय सीमा के लिए घड़ी की व्यवस्था भी की गई है। प्रतियोगिता में कुल 117 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से यहां पर पहुंचे हैं। इस प्रतियोगिता का कुल इनाम 51000/- रहेगा जोकि दोनो वर्गो में विभाजित है। हर वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी भी दी जाएगी। अंडर-15 वर्ग में हर भाग लेने वाले खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह दिया जाएगा।खिलाड़ियों के रुकने के लिए भी सूद भवन में ही व्यवस्था की गई है जोकि की निशुल्क है।

इस प्रतियोगिता में प्रवीण शर्मा, अनिल शर्मा, कुलवंत राणा, अनुभव शर्मा, दिनेश राजपूत, अजय कांगड़ा क्लब के अध्यक्ष संजय शर्मा व सचिव दीपक चुग आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...