जोत मार्ग पर कार खाई में गिरने से एक व्‍यक्ति की मौत

--Advertisement--

Image

चुवाड़ी, भूषण गुरुंग

 

जिला चंबा में जोत चुवाड़ी मार्ग पर कुट नामक स्थान पर एक ऑल्‍टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। भरमौर क्षेत्र से यह कार कांगड़ा की ओर जा रही थी। एचपी 38 जी 3162 कार सुबह करीब 9 बजे जोत से 12 किलोमीटर आगे कुट में अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

 

हादसे में खणी निवासी जमीत सिंह की मौत हो गई, जबकि भरमौर के चनणी गांव का सुरजन सिंह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद घायल को सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना चुवाड़ी की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस थाना चुवाड़ी के प्रभारी सुरजीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...