जोगिंद्रनगर से बैजनाथ-पपरोला, नूरपुर तक रेलगाड़ियों की आवाजाही की रद्द

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पठानकोट-जोगिंद्रनगर हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर बीते करीब दो साल से पठानकोट तक रेलगाड़ी के सफर का इंतजार कर रहे यात्रियों को उत्तर रेलवे विभाग ने जोरदार झटका दिया है। मई में नूरपुर से जोगिंद्रनगर के बीच शुरू हुई रेलगाड़ी की आवाजाही को अब आगामी आदेशों तक रद्द कर दिया है। माना जा रहा है कि बरसात के मद्देनजर यह फैसला लिया है।

उत्तर रेलवे के डीआरएम संजय साहू ने 20 जून को जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन से नूरपुर तक का निरीक्षण किया था। इस दौरान यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं देने के साथ तीसरी रेलगाड़ी भी जल्द दौड़ाने की हामी भरी थी। मगर अब अचानक मानसून में भूस्खलन की आशंका बताते हुए जोगिंद्रनगर से बैजनाथ-पपरोला और नूरपुर तक रेलगाड़ी की आवाजाही रोक दी है।

रेलवे स्टेशन जोगिंद्रनगर के अधीक्षक रविंद्र रावत के बोल

रेलवे स्टेशन जोगिंद्रनगर के अधीक्षक रविंद्र रावत ने कहा कि उत्तर रेलवे विभाग के नए आदेशों के तहत जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन में रेलगाड़ियों की आवाजाही आगामी आदेशों तक रद्द कर दी है। पांच दिनों से रेलगाड़ियां बैजनाथ-पपरोला की ओर आवागमन नहीं कर पाई है। इसकी लिखित जानकारी रेलवे स्टेशन पर रेलयात्रियों के लिए उपलब्ध भी करवा दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...