जेल में हत्या के आरोप में विचाराधीन कैदी की मौत

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा

जिला कारागार वनगढ़ में देर रात एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गई है। कैदी कैंसर पीडि़त बताया जा रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहड़ाला निवासी आरोपी रणवीर सिंह हत्या के मामले में अंडर ट्रायल था और वनगढ़ जेल में बंद था।

बुधवार को उसकी तबीयत खराब हुई जिसकी जानकारी जेल प्रबंधन द्वारा परिवार को भी दी गई थी। जब जेल स्टाफ ने सुरक्षा चक्कर लगाया तो बैरक में रणवीर की हालत खराब मिली जिसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से उसको अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया।

जेल के प्रभारी जगजीत चौधरी ने बताया कि रणवीर का कैंसर का इलाज पिछले वर्ष से चल रहा था और बुधवार को उसकी तबीयत अधिक खराब थी। एस.पी. अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अपनों की सलामती के लिए वीडियो कॉल का सहारा, जानें हिमाचल के फंसे युवा क्या बोले

हिमखबर डेस्क  ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच युद्ध के...

ब्यास नदी में मिला 24 वर्षीय गुमशुदा लड़की का शव

हिमखबर डेस्क  सुजानपुर के साथ लगते जिला कांगड़ा की पुलिस...

गुड़िया रेप व हत्या के दोषी नीलू चरानी की अपील पर सुनवाई टली

हिमखबर डेस्क  प्रदेश हाईकोर्ट में गुड़िया रेप व निर्मम हत्या...

फोन आया, लगा सपना देख रहा हूं, राज्यसभा प्रत्याशी ने नामांकन के बाद साझा की दिल की बात

हिमखबर डेस्क  हिमाचल से राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल...