जेल में बंद पति के लिए चिट्टा लेकर पहुंच गई पत्नी, जांच में पकड़ी; जानें पूरा मामला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

जिला कारागार मंडी में बंद एक कैदी तक चिट्टा पहुंचाने के प्रयास का मामला सामने आया है। यह कोशिश जेल में चिट्टा तस्करी मामले में बंद आरोपी पति के लिए उसकी पत्नी ने की है।

1.3 ग्राम चिट्टा बरामद होने पर पुलिस ने आरोपी महिला को नियामानुसार गिरफ्तार किया और नोटिस पाबंद किया। पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर को नियमित मुलाकात के दौरान एक महिला की ओर से कपड़ों के माध्यम से संदिग्ध मादक पदार्थ जेल के अंदर भेजने का प्रयास किया, जिसे सुरक्षा जांच के दौरान बरामद कर लिया गया।

सहायक अधीक्षक जेल मंडी की शिकायत पर यह मामला सामने आया। शिकायत में बताया गया कि जिला कारागार मंडी में बंद कैदियों की नियमित मुलाकात के दौरान सुनीता पत्नी सूरज कुमार शर्मा निवासी डाकघर बागाचनोगी जिला मंडी अपने पति से मिलने जेल पहुंची थी।

मुलाकात के दौरान महिला कपड़ों के माध्यम से सफेद रंग का संदिग्ध पदार्थ जेल के अंदर भेजने का प्रयास किया। ड्यूटी पर तैनात जेल स्टाफ ने सुरक्षा जांच के दौरान उक्त पदार्थ को बरामद कर लिया।

जांच में यह पदार्थ चिट्टा प्रतीत हुआ, जिसका कुल वजन लगभग 1.3 ग्राम पाया गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

बता दें, चिट्टे के आदि आरोपी कई बार पुलिस के लिए आफत बन चुके हैं। चिट्टे की तलब होने व तबीयत बिगड़ने पर आरोपियों को अस्पताल ले जाना पड़ा है। इस मामले में भी चिट्टे की तलब को पूरा करने के लिए आरोपी की पत्नी को भी तस्करी में शामिल कर दिया।

उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अपनों की सलामती के लिए वीडियो कॉल का सहारा, जानें हिमाचल के फंसे युवा क्या बोले

हिमखबर डेस्क  ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच युद्ध के...

ब्यास नदी में मिला 24 वर्षीय गुमशुदा लड़की का शव

हिमखबर डेस्क  सुजानपुर के साथ लगते जिला कांगड़ा की पुलिस...

गुड़िया रेप व हत्या के दोषी नीलू चरानी की अपील पर सुनवाई टली

हिमखबर डेस्क  प्रदेश हाईकोर्ट में गुड़िया रेप व निर्मम हत्या...

फोन आया, लगा सपना देख रहा हूं, राज्यसभा प्रत्याशी ने नामांकन के बाद साझा की दिल की बात

हिमखबर डेस्क  हिमाचल से राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल...