जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ निहारी अटल टनल रोहतांग

--Advertisement--

Image

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ अटल अनल रोहतांग निहारी। हिमाचल प्रवास के दूसरे दिन आज उन्‍होंने शिमला व कुल्लू का दौरा किया।

कुल्लू, आदित्य

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ अटल अनल रोहतांग निहारी। हिमाचल प्रवास के दूसरे दिन आज उन्‍होंने शिमला व कुल्लू का दौरा किया। शिमला में वह हाल ही में कोरोना संक्रमण से दूसरी बार उबरे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिले। इसके बाद कुल्लू पहुंचकर अटल टनल रोहतांग को निहारने पहुंचे। नड्डा सासे हेलीपैड में उतरे व यहां से वह अटल टनल रोहतांग के लिए निकले। सिस्‍सू में भी नड्डा कुछ देर के लिए रुके। कुल्लू में मंडी संसदीय क्षेत्र की बैठक के बाद बुआ गंगा देवी से मिलने उनके शास्त्री नगर स्थित आवास पर जाएंगे।

 

कुल्‍लू में पौधरोपण करेंगे नड्डा                                                                                                      भारतीय जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अनोखी पहल करते हुए छह जुलाई को देशभर में प्रत्येक मतदान केंद्र पर पौधारोपण का कार्यक्रम तय किया है। इसी कड़ी में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जिला के किसी एक मतदान केंद्र पर पौधारोपण करेंगे व पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देंगे।

 

कुल्लू में होगी बैठक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुल्लू दौरे को लेकर मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने तैयारियों का जायजा लिया। प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि अटल सदन के आडिटोरियम में आगामी कार्यसमिति की बैठक होगी। अब कुल्लू से ही आने वाले उपचुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

 

इसके बाद वह देवसदन गए, जहां पर मंडी संसदीय क्षेत्र की बैठक होनी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कुल्लू अपने निजी दौरे पर आ रहे हैं। वह कुल्लू में बैठक में भाग लेंगे और हमारा मार्गदर्शन करेंगे। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि उन्होंने अपने व्यस्त समय के बाद भी हमारे लिए समय निकाला। 2022 के चुनाव के लिए अभी समय है। इस विषय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चर्चा करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...