जेड गांव में आग लगने से दो मंजिला मकान और गौशाला जलकर राख, लाखों का नुकसान

--Advertisement--

Image

आग लगने का पता लगते ही गौशाला में रखे मवेशियों को ग्रामीणों की मदद से तुरंत सुरक्षित निकाल लिया गया।

मंडी – अजय सूर्या 

करसोग से लगभग 30 किलोमीटर दूर मेहरन क्षेत्र के जेड गांव में रविवार तड़के लगभग 1:30 बजे आगजनी की बड़ी घटना पेश आई है।

आग लगने से दो मंजिला मकान के चार कमरों सहित एक गौशाला जलकर राख हो गई। आगजनी की इस घटना में धर्मदेव पुत्र तिलकराम निवासी गांव जेड को 3 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पया है।

धर्मदेव ने बताया कि आगजनी की घटना में घर का सारा सामान राशन कपड़े बर्तन सोना चांदी जेवर कुछ भी बचाया नहीं जा सका है।

आग लगने का पता लगते ही गौशाला में रखे मवेशियों को ग्रामीणों की मदद से तुरंत सुरक्षित निकाल लिया गया।

कार्यालय कानूनगो मोतीराम चौहान ने बताया कि प्रशासन के दिशा निर्देश अनुसार नायब तहसीलदार पागणां रूपलाल द्वारा पीड़ित परिवार को दो तरपाल तथा 10000 की सहायता राशि मुहैया करवाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...