
भूषण- गूरुंग
नेहरू युवा केंद्र चम्बा की और से युवाओं के मार्ग दर्शन हेतु रविवार को ग्राम पंचायत अवांह में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जगजीत आजाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
वहीं डलहौजी क्षेत्र से लेखक फिरोज कुमार रोज व भूतपूर्व जिला परिषद सदस्य श्री सुभाष साहिल जी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर युवाओं के मार्ग दर्शन हेतु कई वक्ताओं ने अपने वक्तव्य रखे। इस दौरान छात्र -छात्राओं के लिए भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
जिसमें कई छात्र -छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए फिरोज कुमार रोज जो पेशे से अध्यापक व लेखक भी हैं ने बच्चों को आने बाले भविष्य के लिए कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जिस से बच्चों के शारीरिक विकास के साथ उन्हे मानसिक तौर पर भी विकसित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि बच्चों को भविष्य में किस तरह से आगे बढ़ना है और किस तरह से एक बड़ी सफलता हासिल करनी है इसके लिए ऐसे कार्यक्रमों का होना वेहद जरूरी है। इस दौरान प्रतियोगिता के बाद बच्चों को इनाम बांटे गए।
