जीएस बाली बोले- कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को बालिग होने तक कांग्रेस हर माह देगी दो हजार

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसबाल 

हिमाचल कांग्रेस कोरोना रिलीफ वर्क कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री जीएस बाली ने एलान किया है कि कोरोना महामारी की वजह से अनाथ होने वाले बच्चों के पालन-पोषण का जिम्मा कांग्रेस पार्टी उठाएगी।

उनके 18 साल के होने तक कांग्रेस उन अनाथ बच्चों के पालन पोषण के लिए हर माह दो हजार रुपये देगी।  बाली ने बताया कि प्रारंभिक चरण में 25 अनाथ बच्चों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर पार्टी इस योजना को शुरू करने जा रही है। बाली ने कहा कि कोरोना महामारी ने हर वर्ग को तोड़ कर रख दिया है।

खासकर गरीब वर्ग इस संकट में ज्यादा मुश्किल में है। कोरोना महामारी में जिन लोगों की नौकरी चली गई या आर्थिक तंगी की वजह से जिनको परेशानी आ रही है, उनके लिए राजीव गांधी हेल्पलाइन देश भर में पहले ही शुरू कर दी गई है।

इस हेल्पलाइन नंबर पर रोजाना हजारों लोग मदद ले रहे हैं। इस संकट के दौरान कई बच्चे अनाथ हो गए हैं और इन अनाथ बच्चों के पालन-पोषण का जिम्मा कांग्रेस ने उठाने का निर्णय लिया है।

इस योजना का लाभ पाने के लिए कोई भी व्यक्ति कांग्रेस के टोल फ्री नंबर 18001808012 और लैंड लाइन नंबर 01892260038 पर 24 घंटे फोन कर सकता है। प्रार्थी को अपने माता-पिता का कोई प्रमाण पत्र दिखाना होगा जो यह दर्शाता हो कि उनका निधन कोरोना संक्रमण की वजह से हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...