जिला स्तरीय प्रथम एवं द्वितीय सोपान ट्रेनिंग एवं टेस्टिंग कैंप का विधिवत हुआ समापन

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जिला काँगड़ा के तत्वाधान में तहसील नूरपुर के लिए रा. व. मा. पा. कोटला में तीन दिवसीय कैंप 15 से 17 मई तक जिला स्तरीय प्रथम एवं द्वितीय सोपान ट्रेनिंग एवं टेस्टिंग कैंप के समापन समारोह में डीओसी स्काउट्स काँगड़ा तरसेम पटियाल एवं डीओसी गाइड्स निशा नेहरिया ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया की इस कैंप में तहसील नूरपुर से 48 स्कूलों के 438 स्काउट्स / गाइड्स भाग लेने पहुंचे थे ।

जिनको विभिन्न परीक्षाओं को पास करके अपने प्रथम और द्वितीय सोपान के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे और राष्ट्रपति स्काउट बनने का मार्ग प्रशस्त करेंगे | इस कैंप के समापन समारोह में मुख्याअतिथि एस एम सी अध्यक्ष बाबू राम राणा जिनको भारत स्काउट्स गाइड्स जिला कांगड़ा एसोसिएशन द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और | उन्होने स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ संदीप अवस्थी का कैंप के बेहतरीन आयोजन के लिए धन्यवाद् किया |

इस उपलक्ष पर स्थानीय रिटायर्ड एस ई रविंद्र मन्हास, शिक्षक महासंघ से विजय राणा एएमसी सदस्य सुनीता , ऋतु , आदि मौजूद रहे। इस टेस्टिंग कैंप में संयुक्तराज्य मुख्याआयुक्त (गाइड्स) नीरज बाला मनहास ने कैम्प इंचार्ज और समस्त अध्यापक साथियों के पूर्ण सहयोग के लिए सबको बधाई दी |

स्काउट्स गाइड्ज़ गतिविधियों को सभी विद्यालयों में करने हेतु प्रेरित किया । डीटीसी स्काउट्स राजेश गुलेरिया एवं डीटीसी गाइड्स नीलम कुमारी, जिला संयुक्त सचिव जगदीश कोंडल, जिला सह-सचिव रेणुका, जिला समन्वयक कर्ण ठाकुर, जिला उप डीओसी स्काउट्स काँगड़ा विजय रंधावा, उप डीओसी सुनीता डोगरा, आदि अधिकारियों ने तीन दिनों तक इस कैंप में सभी नन्हे स्काउट्स एवं गाइड्स का प्रशिक्षण दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...