जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 से 18 जनवरी तक आयोजित होंगे परिसर साक्षात्कार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जिसमें निजी कंपनी जैंडोरोईट एसआर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पिकर एंड पैकर के 100 पदों को चडीगढ़ में भरा जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि निर्धारित शैड्यूल के अनुसार 16 जनवरी को जिला रोजगार कार्यालय बालू , 17 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय सुंडला व 18 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय चुवाडी़ के परिसर में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सभी पद केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए ही हैं तथा आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा स्नातक व आयु सीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार का अंग्रेजी भाषा को पढ़ने में सक्षम होना आवश्यक है।

उन्होंने बताया चयनित युवाओं को प्रतिमाह 13200 से 17097 रुपए वेतन व अन्य भत्ते दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट www.eemis.hp.nic.in पर पंजीकरण करना अनिवार्य है।

अरविंद सिंह चौहान ने इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की है कि वे साक्षात्कार के लिए शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि व स्थानों पर सुबह 10:30 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...