जिला भाजपा प्रभारी नरेंद्र अत्री बोले ज्वालामुखी से मंडी रैली में जाने को कार्यकर्ताओं में उत्साह 

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी- ज्योति शर्मा

ज्वालामुखी मंडल भाजपा की विशेष बैठक आज लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह ज्वालामुखी में राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

जिसमें जिला देहरा भाजपा के प्रभारी नरेंद्र अत्री जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ज्वालामुखी मंडल भाजपा अध्यक्ष मान चंद राणा और भाजपा के कई नेताओं कार्यकर्ताओं विभिन्न मोर्चों प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार के 4 साल पूरे होने पर मंडी में आयोजित होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को लेकर जाया जाए।

ताकि इस रैली को ऐतिहासिक रैली बनाया जा सके। नरेंद्र अत्री ने कहा कि ज्वालामुखी, देहरा और जसवा प्रागपुर से लगभग 700 आदमी इस रैली में जाने के लिए तैयार है। कार्यकर्ताओं मैं इस रैली को लेकर बड़ा उत्साह देखा जा रहा है। जिससे लगता है कि इससे भी ज्यादा संख्या में लोग वहां पर जाएंगे।

उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार के 4 साल बेहद उत्साहवर्धक रहे हैं और पूरे प्रदेश का एक समान ब संतुलित विकास हुआ है। कोरोना संकटकाल मैं भी मोदी सरकार और जयराम सरकार ने लोगों की रक्षा की है और सीमित साधनों में भी प्रदेश की जनता को तरक्की विकास और खुशहाली के मार्ग पर प्रशस्त किया है।

स्थानीय विधायक रमेश धवाला ने कहा कि उन्हें 700 लोगों को मंडी रैली में ले जाने के लिए कहा गया है। वे प्रयास करेंगे कि 1000 से अधिक लाभार्थियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को मंडी रैली में ले जाया जा सके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी वचनों को चुना जा सके, उनका मार्गदर्शन पाया जा सके।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से आवाहन किया है कि वह अपने निजी वाहनों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को ले जाकर मंडी रैली को ऐतिहासिक बनाने में सहयोग करें ताकि विरोधी पार्टियों की हवा सरक सके जो उप चुनावों में मिली मामूली अंतर की जीत से अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और आने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी जीत सुनिश्चित समझ चुके हैं। उन्हें यह रैली आईना दिखाएंगे और मिशन 2022 को मिशन रिपीट भाजपा का सपना साकार करेंगे l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...