जिला पुलिस बद्दी ने मारपीट, जुआ अधिनियम, व मोटर अधिनियम के किये मामले दर्ज

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

पुलिस थाना नालागढ़ ने रणबीर सिंह निवासी गांव मझोली से ट्रक यूनियन दबोटा के नजदीक तालाशी के दौरान 1030 रुपये व पर्ची दड्डा सट्टा ब्रामद किए । उपरोक्त आरोपी लोगों को जुआ खेलने के लिए भी उकसा रहा था जिस पर अभियोग जुआ अधीनियम के अधीन मामला पंजीकृत करके नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

वहीं सुरेन्द्र कुमार पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव रतवाड़ी तहसील नालागढ़ जिला सोलन की शिकायत पर जगतराम, कृष्ण पाल व राजेश कुमार के विरूद्व मारपीट का मामला दर्ज किया क्या है।

पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता का मैडिकल करवाकर मामला पंजीकृत कर आगामी कार्यवाही की जा रही है। इसी के साथ
बददी पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये मोटरवाहन अधिनियम के तहत 124 चालान किये।

साथ मे ही बद्दी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 21 चालान कोटपा अधिनियम के तहत किये तथा 2500/- रूपये जुर्माना वसूल किया है। यह जानकारी एडिशनल एसपी बद्दी रमेश शर्मा ने दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...