जिला पुलिस बद्दी ने की खनन माफिया पर बड़ी कार्यवाई

--Advertisement--

जिला पुलिस बद्दी ने की खनन माफिया पर बड़ी कार्यवाई, पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से पकड़े अवैध खनन करते पकड़े पांच वाहन, मामला दर्ज एनजीटी के नियमों अनुसार की जा रही है कार्रवाई, अवैध खनन को लेकर पुलिस सख्त सभी थाना प्रभारियों को कार्रवाई को लेकर आदेश दिए  अशोक वर्मा   

बद्दी – रजनीश ठाकुर

जिला पुलिस बद्दी की ओर से खनन माफिया पर एक बड़ी कार्रवाई की गई है आपको बता दें कि पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से अवैध खनन कर रहे पांच वाहनों को कब्जे में लिया है।

खनन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले महादेव खड्ड से दो जेसीबी मशीन और एक टिप्पर को मौके से पकड़ा है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने बद्दी की बालद खड्ड से ही एक जेसीबी मशीन और एक टिप्पर को अवैध खनन करते हुए अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस एनजीटी के नियमों के अनुसार कार्रवाई की बात कह रही है।

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा के बोल 

इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस की और से सभी थाना प्रभारी को आदेश जारी किए गए हैं कि क्षेत्र में कहीं पर भी अगर अवैध खनन हो रहा हो तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाए।

जिसके तहत नालागढ़ पुलिस ने अवैध खनन करते हुए महादेव खड्ड से तीन वाहनों को कब्जे में लिया है और और दूसरे मामले में बद्दी से एक जेसीबी मशीन और एक टिप्पर को अवैध खनन करते पकड़ा गया है।

उनका कहना है कि पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और एनजीटी के नियमों अनुसार कार्रवाई अमल लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ओएमएस ट्रायल के बाद शुरू होगी पठानकोट से बैजनाथ तक सीधी रेल

हिमखबर डेस्क पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर 24 फरवरी को अंतिम...

एम्स बिलासपुर: 350 करोड़ से बनेगा 300 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक ट्रॉमा ब्लॉक, मिली सैद्धांतिक मंजूरी

बिलासपुर - सुभाष चंदेल  एम्स बिलासपुर में ट्राॅमा सेंटर, ट्राॅमा...

पिस्तौल की नोक पर दुकान में लूट, नकदी और तीन मोबाइल लेकर आरोपी फरार

सोलन/बद्दी - रजनीश ठाकुर हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के...