
धर्मशाला-राजीव जस्वाल
जिला टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन अपनी मांगों को लेकर लामबंद हो गया है| जिला मुख्यालय धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन के सभी सदस्य ने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को पूरा करने की मांग उठाई । जिला टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन ने प्रदर्शन करते हुए ड्राइवर आयोग का गठन व हेल्प लाइन नंबर बनाये जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
धरना प्रदर्शन करते हुए टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार राम रतन शर्मा ने कहा कि सरकार परिवहन विभाग हमारी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक विचार उन्हें पूरा करें । उन्होंने कहा कि प्रदेश के तमाम टैक्सी ऑपरेटर पिछले 2 सालों से आज भुखमरी के कगार पर हैं।
उन्होंने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए कहा कि करीब 2 साल हमारी गाड़ियां कोरोना काल की वैश्विक महामारी की वजह से खड़ी रही, जिससे हमें जो परमिट की 2 साल की अवधि थी उसमें हम कोई कार्य नहीं कर पाए। बैंकों की किस्ते भर नहीं पाए बैंकों की तरफ से अतिरिक्त ब्याज की वजह से हम सब ऑपरेटर वर्ग डिफॉल्टर की लाइन में आ गए हैं।
वर्तमान समय में बैंक हमारे परिवारों को वह हमें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा की प्राइवेट गाड़ियां जो टैक्सी के रूप में प्रयोग हो रही हैं वह हमारे टैक्सी व्यवसाय को चौपट कर रही है। साथ ही कोरोना काल की वजह से जो 2 साल हमारी परमिट की अवधि खत्म हुई उसे यथावत 2 साल के लिए बहाल किया जाए। इतना ही नहीं कुछ दिन पहले सरकार द्वारा बढ़ाई गई चलानों की राशि जो लागू कर दी गई है उसे रद्द किया जाए।
इस मौके पर टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के सदस्य लखविंदर कुमार, प्रधान ठाकुर मेहर सिंह, संजीव शर्मा, कमल शर्मा, प्रीतम चंद व अन्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
