जिला चम्बा में पांच उम्मीदवारों ने वापिस लिए नामांकन पत्र

--Advertisement--

Image

चंबा, 29 अक्तूबर – भूषण गुरुंग
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा डी सी राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव-2022 के अन्तर्गत आज चंबा जिला से  पांच उम्मीदवारो ने अपने नाम वापिस लिए हैं ।
गौरतलब है कि जिला में 34 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये थे, जिसमें से 5 नामांकन पत्रों में त्रुटियां पाई जाने पर उन्हें अस्वीकार कर दिया गया था तथा शेष 29 उम्मीदवारों के नामांकन जांच करने के उपरांत सही पाए गए थे। अब जिला के 5 विधानसभा क्षेत्रों से 24 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
डीसी राणा ने बताया कि चुनाव में भाग लेने वाले विभिन्न पार्टी के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिये गये हैं।
इन विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों ने वापिस लिए नाम
चंबा विधानसभा क्षेत्र
डीसी राणा ने बताया कि चंबा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार  अभिषेक भट्ट  और विक्रमजीत  ने अपना नाम वापिस लिया है।
भरमौर विधानसभा क्षेत्र
भरमौर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार रमेश कुमार ने अपने नाम वापिस लिया हैं।
चुराह विधानसभा क्षेत्र
चुराह विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के उम्मीदवार नर सिंह ने अपना नाम वापिस लिया है।
भटियात विधानसभा क्षेत्र 
भटियात विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार राकेश कुमार ने अपना नाम वापिस लिया है l
उन्होंने बताया कि  डलहौजी  विधानसभा क्षेत्र से किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापिस नहीं लिया है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...