जिला के कृषि विक्रय केन्द्रों में पहुंचा गेहूं का बीज – उप कृषि निदेशक

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

रबी मौसम में गेहूं की विजाई का समय शुरु हो गया है और विजाई के लिए कृषि विक्रय केन्द्रों में गेहूं का बीज भी उपलव्ध हो गया है I यह जानकारी देते हुए डॉ कुलदीप धीमान, उप कृषि निदेशक जिला चंबा ने बताया कि इस वर्ष सभी किसानों के लिए गेहूं का बीज अनुदान पर उपलव्ध रहेगा I  उन्होंने कहा की इस वर्ष गेहूं के बीज पर सभी किसानों को 15 रूपए प्रति किलो की दर से अनुदान दिया जायेगा I

उन्होंने कहा कि सभी किसानों को 40 किलो गेहूं के बीज का बैग अनुदान पर 927 रूपए का मिलेगा I डॉ धीमान ने बताया कि जिला में गेहूं के बीज की कुल मांग  बीज के मूल्य, समय पर बारिस होना इत्यादि पर निर्भर करती है बहुत से किसान बारिस होने के बाद हि गेहूं का बीज लेने के लिए कृषि विभाग में आते हैं I इन बातों का ध्यान रखते हुए इस वर्ष 2024-25 के रबी मौसम के लिए जिला चंबा के लिए 1600 किबंटल गेहूं के बीज मंगबाया है I

डॉ कुलदीप धीमान ने कहा कि इस बार जिला चंबा के लिए गेहूं के बीज की तीन किस्में DBW-187, PBW-550, DBW-187 उपलव्ध होंगी I यह गेहूं का कृषि विक्रय केन्द्रों के अतिरिक्त बीज लाइसेंस धारक कृषि सेवा सहकारी समितियों में भी उपलव्ध रहेगा I

कोई भी किसान कृषि विक्रय केंद्र में अपना आधार कार्ड दिखा कर गेहूं का बीज प्राप्त कर सकता है I उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है जल्दी से गेहूं का बीज खरीद कर रख लें क्यूंकि विजाई का समय ख़तम होने के बाद यदि बीज मांग बढती है तो अतिरिक्त बीज उपलव्ध नहीं हो पाता है I

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...