जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा मनाई गांधी व शास्त्री जयंती

--Advertisement--

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

जिला कांग्रेस सेवादल आज सदर ब्लॉक कांग्रेस सेवादल ने बिलासपुर के परिधी गृह में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व देश के दूसरे प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक व कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने की।

इस मौके सेवादल के सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी को पुष्पांजलि अर्पित करके उनकी शिक्षाओं का वर्णन किया गया। इस मौके पर गांधी जी के विचार सत्य, अहिंसा और देश मे चरखे की प्रासंगिकता के विचारों पर की गई।

इस मौके पर नगर परिषद बिलासपुर के वार्ड नं 9 में बच्चों और बुजुर्गों को फल भी वितरित किए गए और शांति मार्च भी निकाला गया। इस मौके पर गांधी जी और शास्त्री जी अमर रहे अमर रहे के नारों के उद्घोष भी किया गया।

इस मौके पर पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, जिला कांग्रेस सेवादल महामंत्री संदीप सांख्यान, सदर ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, जिला कांग्रेस अनुसूचित विभाग के चेयरमैन रमेश कुमार, हेम राज ठाकुर, संदीप ठाकुर, दौलत राम बादल, राम प्रकाश धीमान, छोटा राम, लेख राम भारद्वाज, लक्ष्मण कौशल, धीरज शर्मा, देवी राम ठाकुर, गोरख सिंह ठाकुर, गौरव शर्मा, पंकज राणा, जगदीश कौंडल, मनीष मंटू, जोगिंदर भवानी, कांग्रेस सेवादल सदर कांग्रेस सेवादल महिला संगठन की अध्यक्षा सीमा शर्मा, आशा शर्मा, मीना शर्मा, सपना देवी व अन्य लोग मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

इसी महीने तय होगा पंचायत चुनाव आरक्षण रोस्टर, 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक होने हैं इलेक्शन

शिमला - नितिश पठानियां हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के...

शाहपुर में इंजीनियर डे पर समानित किए कर्मचारी

शाहपुर - कोहली इंजीनियर डे पर जल शक्ति विभाग मंडल...

ब्लू स्टार इंडिया देगी युवाओं को रोजगार, 80 पदों पर भर्ती

उप-रोजगार कार्यालय, नगरोटा बगवां में 19 सितम्बर, 2025 को...