जिला कांग्रेस कमेटी ज्वाली के जिलाध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया मालटू ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया मालटू ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नगर पंचायत जवाली के चेयरमैन राजिंदर राजू को उपाध्यक्ष तथा मनु शर्मा को महासचिव बनाया गया है, जिसके चलते कांग्रेस में खुशी की लहर है।

ब्लॉक अध्यक्ष चैन सिंह, नपं पार्षद एवी पठानिया, पार्षद जगपाल जग्गू, पार्षद सीमा, पार्षद पूजा रानी, मनोनीत पार्षद सुरिंदर छिंदा, सरदार महेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, कर्ण मेहरा, अमित चौधरी, समीर गौतम, सौरभ मल्होत्रा, गौरव मल्होत्रा, हन्नी टिक्का, अनुराग डोगरा, विजय कुमार, टोनी मलिक, सरदार मिंटू, पंकज डोगरा, नरविंदर कुमार, व्यापार मंडल जवाली के अध्यक्ष साहिल, रविन्द्र कपिला, राज कुमार बबलू, सुरिंदर टिन्नू, मनीष चौधरी, संदीप मेहरा, जिम्मी मेहरा इत्यादि ने लड्डू ख़िलाकर बधाई दी।

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राजिंदर राजू व जिला महासचिव मनु शर्मा ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती, जिलाध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया मालटू का आभार जताया है।

राजिंदर राजू व मनु शर्मा ने कहा कि हमें जो दायित्व सौंपा गया है, उसको पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे। कांग्रेस की मजबूती व कांग्रेस की जीत को सुनिश्चित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...