
धर्मशाला – राजीव जस्वाल
जिला कांगड़ा में स्कूली खेल कलेंडर जारी हुआ है। अब अंडर14 छात्र व छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए आयोजन स्थल भी चिन्हित हो गए हैं। जबकि तिथियों को अभी तक तय नहीं किया गया है।
स्थल चिन्हित होने से यह तय हो गया है कि स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता को भी इस बार मौका मिलेगा और खिलाड़ी मैदान में उतरकर खेल सकेंगे।
मार्च 2020 में लगे लाकडाउन और 2021 में कोरोना की दूसरी लहर के चलते खेलकूद प्रतियोगिताएं नहीं करवाई गई थी। लेकिन अब फिर से खिलाड़ियों को मौका मिलने जा रहा है।
इस शिक्षा खंड के लिए यह स्कूल तय
शिक्षा खंड नगरोटासूरियां के तहत आते स्कूलों की खेलें मिडल स्कूल दंगड़ टिल्ला में , खुंडिया के तहत आने वाले स्कूलों की टिहरी स्कूल में होंगी।
कांगड़ा के तहत आने वाले वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर,
रैत के तहत आने वाले स्कूल कलियाड़ा में,
धर्मशाला के तहत आने वाले स्कूल कंडबगियाणा में खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए हैं।
इसी तरह से नगरोटाबगवां शिक्षा खंड के तहत सेराथाना स्कूल में,
भवारना के तहत धीरा स्कूल में और पालमपुर के तहत डाढ स्कूल में,
चढियार शिक्षा खंड के तहत आने वाले स्कूल के विद्यार्थी भुलाना स्कूल, में,
बैजनाथ के तहत आने वाले विद्यार्थी सकड़ी में,
पंचरुखी के तहत आने वाले स्कूल अंद्रेटा,
लंबागांव के तहत आने वाले स्कूल बालकरूपी
व थुरल के तहत आने वाले स्कूल के अंडर 14 विद्यार्थियों के लिए घाटी स्कूल में होने तय किए गए हैं।
इसी तरह से शिक्षा खंड नूरपुर के तहत आने वाले अंडर-14 ब्वायज एंड गर्ज खेलकूद प्रतियोगिताएं रिन्ना में होंगी
ज्वाली की खेलें चलवाड़ा में होंगी।
फतेहपुर की रैहन में इंदौरा की इदौरा में,
राजा का तालाब के तहत आने वाले स्कूलों के विद्यार्थियों की गंगथ में,
कोटला के तहत आने वाले स्कूलों की त्रिलोकपुर में
रक्कड़ के तहत आने वाले स्कूलों की गरली में,
देहरा के तहत आने वाले स्कूलों की मूहल में,
डाडासीबा के तहत आने वाले स्कूलों की प्रतियोगिताएं कोटला बेहड़ में होंगी।
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मोहिंद्र कुमार के बोल
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मोहिंद्र कुार ने कहा कि ब्लाक स्तरीय अंडर 14 ब्वायज एंड गर्ज खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए स्थान निर्धारित कर दिए हैं जल्द ही तिथियां भी घोषित कर दी जाएंगी।
