
सिरमौर के जिला के युवा अभी प्रशिक्षण ले रहे हैं, सभी जिलों को इसमें कवर किया जाएगा।
हिमखबर, धर्मशाला – राजीव जस्वाल
रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण लेना चाहते हो तो आज नजदीकी रोजगार कार्यालय में आकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। तीन माह का कोर्स निशुल्क होगा व रहने व खाना निशुल्क होगा। जिला कांगड़ा में 11, 12 व 13 को रोजगार कार्यालयों में पंजीकरण होगा।
मां सरस्वती एजुकेशनल ट्रस्ट काला अंब और रोजगार कार्यालय जिला हेड क्वार्टर धर्मशाला के सहयोग के साथ जिला कांगड़ा की बेरोजगारी को कम करने के लिए हिमाचल सरकार की ओर से बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है।
युवाओं को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया जाएगा और बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। मां सरस्वती कालाअंब के मार्केटिंग अधिकारी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि 18 से 35 साल के युवा आवेदन कर सकते हैं। रोजगार के लिए कोई भी लड़के व लड़कियां आवेदन कर सकते हैं।
सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं में फ्री ट्रेनिंग के साथ सौ प्रतिशत रोजगार दिलवाया जाएगा, जिसमें किसी युवा से किसी प्रकार का कोई पैसा हीं लिया जाएगा। यह सौ प्रतिशत सरकार की तरफ से बिल्कुल फ्री रहेगा।
उन्होंने बताया कि बेरोजगार युवा अपना आवेदन करने के लिए 11 अप्रैल को फतेहपुर, इंदौरा, जवाली व इंदौरा के रोजगारा कार्यालय में, 12 अप्रैल को देहरा, कस्बा कोटला व नगरोटा सरियां तथा 13 अप्रैल को धर्मशाला, कांगड़ा, पालमपुर, बैजनाथ व नगरोटा बगवां में आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण व रहने तथा खाने की व्यवस्था निशुल्क होगी। कोर्स संबंधित पठन पाठन सामग्री निशुल्क होगी। टैबलेट कंप्यूटर आधारित पढ़ाई की व्यवस्था है। यूनिफार्म निशुल्क दी जाएगी।
प्रशिक्षण के बाद निजी क्षेत्रों के तहत अस्पताल, नर्सिंग केयर में रोजगार सुनिश्चित दिलवाया जा जाएगा। यह कोर्स तीन माह की अवधि के होंगे, इसके बाद उन्हें प्लेसमेंट करवाया जाएगा।
