कोटला – स्वयम
जिला कांगड़ा पैंशनर्ज संघ की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन कोटला के सामुदायिक भवन में हुआ। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष राम स्वरूप शर्मा ने की। बैठक में पैंशनरो की मांगों ,समस्याओं और संगठन को मजबूत करने पर मंथन किया गया जिसमे 150 के करीब सदस्यों ने भाग लिया।
पेंशनर संघ काँगड़ा के अध्यक्ष राम स्वरुप शर्मा ने बताया कि बैठक में 2016 के बाद सेवा निवृत हुए पेंशनरों को एक मुश्त बकाया राशि दी जाए। न कि टुकड़ों में दिया जाए।

वरिष्ठ पेंशनरों को जो 65,70 व 75 वर्ष के हो गए है। उन्हें 5, 10 व 15 प्रतिशत जो पेंशन बढ़ोतरी दी जाती है उसे मूल वेतन में मिलाकर महंगाई भत्ता दिया जाए।
बैठक में महंगाई भत्ते की जो दो किश्तों को भी शीघ्र देने की सरकार से मांग उठाई है।साथ ही उन्होंने बैठक में मौजूद संघ के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार जताया।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर जिला पेंशन संघ के महासचिव राजिंद्र कौशल, कोषाध्यक्ष रत्न चंद कौंडल, पेंशनर संघ के पूर्व प्रधान पीताम्बर सिंह राणा ,वरिष्ठ उपप्रधान एस एल पाठक तथा विभिन्न खंडों के जिला काँगड़ा पेंशनर संघ प्रधान , महासचिव, कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

