
काँगड़ा – राजीव जस्वाल
कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना संख्या: SJE-A-F (l)3/2011 दिनांक 29-02-2016 अनुसार बाल विकास परियोजना कांगड़ा के अंतर्गत गाहलियां पंचायत के गाहलियां-2 आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद,
गाहलियां पंचायत के ही पंतेहड आंगनवाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका का एक पद,
बालूगलोआ पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र ओबरा में आंगनबाड़ी सहायिका का एक पद,
पलेरा पंचायत के नगाल आंगनवाड़ी केंद्र में सहायिका का एक पद,
डडोली पंचायत के डडोली आंगनवाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका का एक पद,
लंजखास पंचायत के काहलियां आंगनवाड़ी केंद्र में आंगनवाड़ी सहायिका का एक पद,
राजल पंचायत के सिंबलू आंगनवाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद,
नंदरुल पंचायत के खरठ आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनवाड़ी सहायिका का एक पद,
बोहड क्वालू पंचायत के कोठड़ू आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका का एक पद,
इच्छी खास पंचायत के इच्छी खास आंगनवाड़ी केंद्र में आंगनवाड़ी सहायिका का एक पद,
दौलतपुर पंचायत के दौलतपुर खास आंगनवाड़ी केंद्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का एक पद,
दौलतपुर पंचायत के कटवाल लाहड आंगनवाड़ी केंद्र में आंगनवाड़ी सहायिका का एक पद,
थाना खास पंचायत के गोबरनंद आंगनवाड़ी केंद्र में आंगनवाड़ी सहायिका का एक पद,
जोगीपुर पंचायत के रिहालपुरा आंगनवाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका का एक पद और जोगीपुर पंचायत के हलेड खुर्द आंगनवाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका का एक पद भरा जाना स्वीकृत हुआ है।
अतः इस संबंध में इच्छुक / पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक प्रार्थी अपना आवेदन पत्र सादे कागज पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा के कार्यालय में सभी वांछित प्रमाण पत्रों की राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित छाया प्रतियां सहित दिनांक 27-04-2022 को साक्षात्कार के समय तक जमा करवा सकते हैं। प्रार्थना पत्र में प्रार्थी अपना फोन नंबर अवश्य लिखें।
इन सभी पदों हेतु साक्षात्कार दिनांक : 27-04-2022 को उपमंडल अधिकारी (नाo)
कांगड़ा की अध्यक्षता में कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा में प्रातः11:00 बजे से होना तय हुए हैं।साथ ही सलाह जंद्राह पंचायत के सलाह आंगनवाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद, सदरपुर पंचायत के सदरपुर-1 आंगनवाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका का एक पद और 53 मील रजियाणा पंचायत के
अपर रजियाणा -11 आंगनवाड़ी केंद्र में आंगनवाड़ी सहायिका का एक पद भरा जाना स्वीकृत हुआ है।
प्रार्थी अपना आवेदन पत्र सादे कागज पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा के कार्यालय में सभी वांछित प्रमाण पत्रों की राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित छायाप्रतियां सहित दिनांक 29-04-2022 को साक्षात्कार के समय तक जमा करवा सकते हैं। प्रार्थना पत्र में प्रार्थी अपना फोन नंबर अवश्य लिखें।
इन पदों का साक्षात्कार दिनांक 29-04-2022 को उपमंडल अधिकारी (ना0) नगरोटा बगवां की अध्यक्षता में कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा में प्रातः 11:00 से होना तय हुआ है। अतः इस संबंध में इच्छुक / पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं।
पात्रता शर्तें :
1. केवल वह महिला उम्मीदवार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता / सहायिका के पद के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे जो संबंधित गांव जहां केंद्र में कार्यकर्ता / सहायिका का पद रिक्त है, के अंतर्गत संभावित होने वाले गांव / आंगनवाड़ी केंद्र के सर्वेक्षण क्षेत्र का निवासी होनी चाहिए। सर्वेक्षण क्षेत्र का प्रमाण पत्र संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा जारी किया गया ही मान्य होगा ।
2. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता जमा दो कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है तथा आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आठवीं कक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार ना मिलने की दशा में पांचवी कक्षा उत्तीर्ण प्रार्थी भी आवेदन कर सकता है।
3. प्रार्थी की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
4. केवल वह महिला उम्मीदवार जिनके परिवार की समस्त स्त्रोतों से सालाना आमदनी ₹35000/- रुo से अधिक नहीं होनी चाहिए ही पत्र होंगी।
5. प्रार्थी के घर से कोई भी व्यक्ति सरकारी /अर्द्धसरकारी नौकरी पर कार्यकर्ता नहीं होना चाहिए। जिसका प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो।
6. जो परिवार 1 जनवरी 2022 से पहले अलग हुए हैं , वे परिवार ही अलग माने जाएंगे। उसके बाद जो परिवार अलग हुए हैं, वे संयुक्त परिवार ही माने जाएंगे।
चयन प्रक्रिया :-
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा गठित चयन समिति द्वारा मेरिट के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं / सहायिकाओं का चयन किया जाएगा। संबंधित उपमंडलाधिकारी (नाo) चयन समिति के अध्यक्ष होंगे। उनके साथ चयन समिति में दो अन्य सदस्य भी होंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता / सहायिका का चयन के लिए कुल अंक 25 निर्धारित किए गए हैं। प्रार्थी कुल अंकों के आवंटन और साक्षात्कार के समय प्रस्तुत किए जाने वाले प्रमाण पत्र / दस्तावेजों के बारे जानकारी संबंधित कार्यालय से ले सकते हैं।
