जिला काँगड़ा का युवक बना क्राइम ब्रांच अधिकारी ठगे 9,500 रुपये,चंबा पुलिस ने की गिरफ्तारी,पढ़े पूरा मामला

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर एक शातिर ने शहर के दो लोगों से साढ़े नौ हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस के मुताबिक आरोपी 9 अगस्त 2021 को अपनी बहन का कंप्यूटर सेंटर में दाखिला करवाने के बहाने सेंटर संचालकों अभिनव और रेखा से मिला। यहां उसने खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताया।

इस तरह उसने दोनों के साथ अपनी जान-पहचान बना ली। उसके बाद वह 4 सितंबर को दोबारा उनके पास गया और कहा कि क्राइम ब्रांच में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद भरे जा रहे हैं, इसके लिए सिक्योरिटी के रूप में तीन हजार रुपये जमा करवाने होंगे जो कंप्यूटर संचालकों ने उसे दे दिए।

उसके बाद आरोपी ने यह कहकर उनसे 6,500 रुपये मांगे कि वह एक अपराधी को न्यायालय में पेश करने लाया है। उसकी जमानत के लिए 6,500 रुपये कम पड़ रहे हैं। दोनों ने उसके विश्वास पर उसे यह रकम दे दी।

रकम लेने के बाद शातिर वापस नहीं लौटा। 21 जनवरी 2022 कंप्यूटर सेंटर संचालकों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उसके बाद शातिर को पकड़ने के लिए चंबा थाना और शहर की पुलिस चौकी ने संयुक्त रूप से जाल बिछाया।

पुलिस ने शातिर की पूरी जानकारी हासिल करने के बाद मंगलवार को शाहपुर से दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एनसीसी का कैडेट रह चुका है। उसे खाकी वर्दी पहनने का काफी शौक था लेकिन पुलिस में भर्ती नहीं हो सका। पैसों की जरूरत की वजह से उसने यह ठगी की है।

आरोपी अभय कुमार उर्फ हिमांशु निवासी गांव थ्रोट डाकघर चड़ी तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा को अदालत में पेश करने पर उसे 17 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...